मजदूर अधिकारों के समर्थन में 15 मार्च को जंतर-मंतर पर विशाल धरना
नई दिल्ली | 15 मार्च 2026 (रविवार), प्रातः 10 बजे
Indian National Trades Union Congress (INTUC Federation) के तत्वावधान में देशभर के मजदूर 15 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे Jantar Mantar पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य श्रमिक हितों से जुड़े चार नए श्रम संहिताओं (Labour Codes) को वापस लेने तथा मनरेगा कानून को पुनः प्रभावी रूप से लागू करने की मांग को लेकर सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाना है। संगठन का कहना है कि वर्तमान नीतियों के कारण मजदूर वर्ग असुरक्षा और अस्थिरता का सामना कर रहा है। धरने में देश के विभिन्न राज्यों से आए मजदूर प्रतिनिधि, यूनियन पदाधिकारी और श्रमिक संगठन भाग लेंगे। यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। INTUC Federation ने स्पष्ट किया है कि यदि मजदूरों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आगे भी राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
मुख्य मांगें:
* चारों श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए
* मनरेगा को पूर्व स्वरूप में प्रभावी बनाया जाए
* मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा अधिकारों की गारंटी सुनिश्चित की जाए
मजदूर संगठनों का संदेश स्पष्ट है—
“मजदूर अब नहीं सहेगा अन्याय, हक लेकर रहेगा हर हाल में आज़ाद।”